जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने थाना न्यूरिया पर सुनी शिकायत,निस्तारण हेतु दिए निर्देश
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा थाना न्यूरिया पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया। शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र के आसपास के समस्त ग्राम प्रधानों को भी बुलाया गया। इस दौरान उनसे उनके-अपने ग्रामों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।