थाना जहानाबाद में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस कमेटी की हुई बैठक
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत ।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल द्वारा थाना जहानाबाद पर आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं कांवड़ यात्रा से जुड़े लोगों से संवाद कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तीस जुलाई दो हजार छब्बीस से प्रारंभ हो रहे हैं श्रावण मास इस संबंध में हुई पीस कमेटी की
बैठक बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी से आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना जहानाबाद, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, आमजन एवं अन्य संबंधित व्यक्ति मौजूद रहे।