क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा पोस्टर का अंतराष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स आइकॉन जुड़वा भाईयों ने किया विमोचन
- खेलों के माध्यम से युवाओं में संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत की बैठक में रविवार को आयोजित होने वाली “क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा” के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए पोस्टर व बैनर का विमोचन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और कानपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके जुड़वा भाई राहुल गुप्ता एवं रोहित गुप्ता ने किया। विमोचन कार्यक्रम क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ आर0 पी0 सिंह ,प्रांत मंत्री नीतू कटियार व कानपुर महानगर मंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुआ।क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रभावना और सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने “खेल से चरित्र निर्माण, चरित्र से राष्ट्र निर्माण” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में भाग लेने तथा खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। बैठक में डॉ. आर. पी. सिंह ( प्रान्त उपाध्यक्ष ), नीतू कटियार ( प्रान्त मंत्री ),अरुण दूबे (प्रांत सह मंत्री) श्याम मिश्रा ( कानपुर महानगर मंत्री ), महेंद्र सिंह, मौसमि साहू, अमित बाजपेयी, , सुनील मंगल, संजय मिश्रा, शिवम गुप्ता, संतोष कुमार अनिल जी , मनोज जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।6 सितंबर को होगी क्रीड़ा ज्ञान परीक्षाक्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में खेल संस्कृति, खेलों से जुड़े मूल्यों, विचारों एवं सामान्य खेल ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की न्यूनतम आयु 12 वर्ष, अवधि 20 मिनट तथा कुल 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा मोबाइल, कंप्यूटर अथवा टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन दी जा सकेगी। परीक्षा में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। पोस्टर के अनुसार ’प्रथम पुरस्कार रू एक लाख, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार (दो विजेता), तृतीय पुरस्कार रू 25 हजार (6 विजेता) तथा चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार (11 विजेता ) रखा गया है।’ परीक्षा ऑन लाइन शुल्क मात्र रू0 20 निर्धारित किया गया है।