192 दिव्यांग व वरिष्ठजन लाभार्थियों को सहायक उपकरण कराए वितरित
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप व वयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को के द्वारा पूर्व से चयनित दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरण कराए जाने हेतु वितरण शिविरों का आयोजन किया गया। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूरनपुर में आयोजित वितरण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान के द्वारा 192 दिव्यांग व वरिष्ठजन लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित कराए गए। कार्यक्रम में माननीय ब्लॉक प्रमुख जी के प्रतिनिधि श्अपूर्व सिंह , उप जिलाधिकारी पूरनपुर, खंड विकास अधिकारी पूरनपुर/उपायुक्त मनरेगा, तहसीलदार पूरनपुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, एलिम्को के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विकासखंड बिलसंडा में आयोजित अन्य उपकरण वितरण शिविर में मुख्य अतिथि माननीय विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा जी के द्वारा 565 दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों का वितरण कराया गया। इस कार्यक्रम में माननीय ब्लॉक प्रमुख बीसलपुर व बिलसंडा, उप जिलाधिकारी बीसलपुर,जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बीसलपुर व बिलसंडा, एलिम्को के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। दिनांक 25 अगस्त 2025 को विकासखंड बरखेड़ा परिसर में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।