पीलीभीत के ब्लॉक अमरिया में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत/अमरिया ।सेवा,समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ जनपद पीलीभीत के ब्लॉक अमरिया में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा मंडल टीम एवं अधिकारियों ने भव्य रंगोली का अवलोकन किया, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का अत्यंत सुंदर एवं सृजनात्मक प्रस्तुतिकरण था।यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के पच्चीस वर्षों के गौरवपूर्ण पड़ाव के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान उनके ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प, सेवा-भावना और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की स्मृति को जनसहभागिता से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, मंडल महामंत्री चेतराम वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी,अनुराग मिश्रा प्रधान परविंदर सिंह उर्फ प्रिंस,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार,बूथ अध्यक्ष रिंकू सिंह भदसरा, प्रधान हरपाल सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी बुद्धसेन कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया आइए, इस अवसर पर हम सभी सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।सेवा से राष्ट्रशक्ति का संचार - राष्ट्र प्रथम, सदैव सर्वोपरि।
|