अमरिया मंडल में हुई जनसभा
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत अमरिया। अमरिया मण्डल में हुई जनसभा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जन सभा कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। जिसमें सभी सम्मानित मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं समस्त देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया।मौके पर उपस्थित रहे ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह, सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बा, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष तुलाराम लोधी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, मण्डल महामंत्री चेतराम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरिओम राठौर महेंद्र गंगवार, भाजपा मीडिया प्रभारी बुद्धसेन कश्यप सहित सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे।इसके उपरांत मंत्री जी द्वारा कई गांवों में जनसंपर्क किया गया ग्राम सरैनी,तुर्कुनिया,तुमड़िया,मुगलखेड़ा, गुलरबोझ,सिरसा आदि गांवों में जनसंपर्क कर सभी सम्मानित लोगों से मुलाकात की।