अमरिया के करगैना क्षेत्र में भव्य सिख सम्मेलन का आयोजन,सिख समाज ने लिया भाजपा के साथ चलने का संकल्प
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस अमरिया/पीलीभीत। मंडल अमरिया के *करगैना स्थित खोजी ग्रीन मैरिज हॉल में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य सिख सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार जी ने शिरकत की। उन्होंने सिख समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सिख समाज देशभक्ति, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। भाजपा सरकार हमेशा सिख समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी है।
इस दौरान मंच पर सिख समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों को पीले पटके पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे महेश कश्यप ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह प्रधान परविंदर सिंह उर्फ प्रेंस मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप मण्डल महामंत्री चेतराम वर्मा मंडल की टीम एवं मीडिया प्रभारी बुद्धसेन कश्यप व भाजपा के कार्यकर्ता एवं सम्मानित सदस्य भी मौजूद रहे।