सेवा संकल्प अभियान - सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत विकास खंड अमरिया में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस अमरिया, पीलीभीत।उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अट्ठाइस सितंबर से चार अक्टूबर तक विकास खंड सभागार, अमरिया, पीलीभीत में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज विकास खंड सभागार में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, अमरिया एवं ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण किट, फल एवं स्वास्थ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत, मिशन पोषण दो जीरो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डब्लू एच ओ आलोक कुमार व अन्य साथी मौके पर रहे प्रधान परविंदर सिंह उर्फ प्रेंस सरदार जोबन सिंह नरेश गंगवार सरदार रिंकू सिंह राजू राठौर इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं, ग्राम प्रधानों एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहे।