2 अक्टूबर गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।गांधी सभागार में दो बड़े कार्यक्रम -ध्वजारोहण के पश्चात गांधी सभागार में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गये -1. दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण:समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी एवं श्रवण यंत्र आदि सहायक उपकरणों का वितरण जिलाधिकारी के कर कमलों से किया गया।2. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूल किट वितरण:*श्रम विभाग द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत परम्परागत कारीगरों एवं श्रमिकों को निःशुल्क उन्नत टूल किट का वितरण किया गया, ताकि वे स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन सकें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, उपायुक्त श्रम सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।