यातायात अभियान के तहत रोडवेज एवं स्लीपर बसों की चेकिंग कर सुरक्षा का लिया गया जायजा
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।यातायात निदेशालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं जेडएफडी टीम द्वारा रोडवेज बसों एवं स्लीपर बसों की चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी खिड़की सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को चेक किया गया।इसके अतिरिक्त बस चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के संबंध में जागरूक किया गया।
|