वन्यजीव सप्ताह पर प्राथमिक विद्यालय गुलाड़िया भिंडारा में हुई चित्रकला प्रतियोगित
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस अमरिया / पीलीभीत।वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में आज मझोला सेक्शन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुलाड़िया भिंडारा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण विषय पर सुंदर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के पश्चात सभी विद्यार्थियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया तथा बच्चों को वन्यजीवों के महत्व एवं उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि जंगल और वन्यजीव हमारे पर्यावरण के लिए कितने आवश्यक हैं।इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं पीलीभीत रेंज के वन विभाग स्टाफ मौजूद रहा।