वन्यजीव सप्ताह पर प्राथमिक विद्यालय तिरकुनिया नसीर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस अमरिया / पीलीभीत,वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में अमरिया सेक्शन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिरकुनिया नसीर, अमरिया में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण, जंगल बचाओ, बाघ बचाओ जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में _प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान_ प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के उपरांत सभी विद्यार्थियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। वन विभाग की टीम द्वारा बच्चों को वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे वन्यजीवों की रक्षा करेंगे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान तिरकुनिया नसीर,विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त अध्यापकगण तथा पीलीभीत रेंज स्टाफ मौजूद रहा।