अन्नपूर्णा मठ मंदिर के सानिध्य में स्वावलंबी बनी बेटियां,हाथों में सिलाई मशीन आते ही खुशी से खिल उठे चेहरे
-काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट का संचालित निशुल्क शिलाई कड़ाई 15वें सत्र पर स्वावलंबन की उड़ान, छात्राओं को मिला सिलाई मशीन, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र
-कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्टि के पुत्र के दिवंगत होने पर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।इसके बाद पौराणिक एवं वैदिक मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम को शुभारंभ गया।
-मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी व महंत समेत अन्य जन ने द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत ट्रस्ट परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी।आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करते हुए _काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के 15वें सत्रान्त के अवसर पर भव्य सिलाई मशीन, लैपटॉप एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह-2026 का आयोजन आर्य महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, चेतगंज में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी सैकड़ों छात्राओं के चेहरे उस वक्त खुशी से खिल उठे जब उन्हें स्वावलंबी बनने का साधन अपने हाथों में मिला।समारोह के मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी जी ने कहा कि - "बेटियों को हुनरमंद बनाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। काशी अन्नपूर्णा ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से जिस निष्ठा से बेटियों को आत्मनिर्भर बना रहा है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। सरकार भी ऐसे प्रयासों के साथ खड़ी है।महंत शंकरपुरी जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि अन्नपूर्णा की नगरी काशी में अन्न के साथ-साथ संस्कार और स्वावलंबन का दान सबसे बड़ा दान है। ये मशीनें सिर्फ सिलाई नहीं करेंगी, बल्कि इन बेटियों के परिवारों के सुनहरे भविष्य की नींव सिलेंगी।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में *श्री के. जनार्दन शर्मा (एडमिनिस्ट्रेटर ट्रस्ट), श्री आशीष जिंदल (ट्रस्टी), प्रो. रामनारायण द्विवेदी (प्राचार्य), श्री शशिकांत दीक्षित और श्रीमती रचना दुबे (प्राचार्या, आर्य महिला पी.जी. कॉलेज)* ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। ट्रस्ट द्वारा सभी उत्तीर्ण छात्राओं को प्रमाण-पत्र, मेधावी छात्राओं को लैपटॉप और जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की गई।110 सिलाई मशीन व प्रसत्ती पत्र मिला वही दो प्रथम आने वाले आदित्य कुमार आँचल तिवारी को लेपटॉप मिला और 80 बच्चों को प्रसत्ती पत्र समारोह में चेल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद
प्रबंधक श्रृंगेरी मठ वाराणसी चेल्ला गणेश समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।विशेष रूप से सहयोग रहा प्रबधक काशी मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश तोमर समेत अन्य रहे।