होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  गायनेकोलॉजी में रोबोटिक पेल्विक सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी की
 
गायनेकोलॉजी में रोबोटिक पेल्विक सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी की
Updated: 9/2/2025 6:22:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

गायनेकोलॉजी में रोबोटिक पेल्विक सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी की
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने महिलाओं के हेल्थकेयर में नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां उत्तर प्रदेश में पहली बार गायनेकोलॉजी (स्त्री रोग) में रोबोटिक पेल्विक सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी की गई। यह सर्जरी डॉ. अर्चना त्रिवेदी (सीनियर रोबोटिक एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन, इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एंड कंसल्टेंट ऑब्स्ट्रेट्रिशन एंड गायनेकोलॉजिस्ट) ने दा विंची रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम से की। यह उपलब्धि कैंसर की जांच और महिलाओं की देखभाल को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस केस में सर्जरी 73 साल की महिला पर की गई। महिला को मेनोपॉज़ के बाद ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी। एमआरआई स्कैन में एंडोमायोमेट्रियल जंक्शन पर बड़ा और अनियमित सा घाव दिखा, लेकिन शुरुआती बायोप्सी रिपोर्ट निगेटिव आई। किसी छिपे हुए कैंसर की जांच करने और बड़ी सर्जरी से बचने के लिए डॉक्टरों ने रोबोटिक सिस्टम के फायरफ्लाई मोड के साथ इंडोसाइनिन ग्रीन का इस्तेमाल कर सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी की। इस तकनीक से सही सेंटिनल नोड पहचाना जा सका। यही वह पहला लिम्फ नोड होता है जहां कैंसर सबसे पहले फैल सकता है। यह तरीका पूरी लिम्फ नोड सर्जरी (लिम्फाडेनेक्टॉमी) से ज्यादा सुरक्षित साबित हुआ, क्योंकि बड़ी सर्जरी में अक्सर अनावश्यक जटिलताएं हो जाती हैं। इस उपलब्धि पर बात करते हुए सीनियर रोबोटिक एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन, इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एंड कंसल्टेंट ऑब्स्ट्रेट्रिशन एंड गायनेकोलॉजिस्ट डॉ अर्चना त्रिवेदी  ने कहा, “हर मरीज को ऐसा इलाज मिलना चाहिए, जो उनकी बीमारी ठीक करने के साथ-साथ उनकी ज़िंदगी की क्वालिटी भी बनाए रखे। इस एडवांस्ड रोबोटिक प्रक्रिया से हम अनावश्यक सर्जिकल ट्रॉमा से बच पाए और मरीज की सुरक्षा भी कर पाए। यह हमारी टीम के लिए गर्व का पल है और उत्तर प्रदेश में एडवांस्ड कैंसर केयर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।”उन्होंने अपने सर्जिकल और एनेस्थीसिया टीम के मजबूत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, और पैथोलॉजी टीम का आभार जताया क्योंकि उन्होंने तुरंत फ्रोजन सेक्शन रिपोर्ट दी, और डॉ. अतुल कपूर की दूरदर्शी लीडरशिप की भी सराहना की। डॉ कपूर के मार्गदर्शन से रीजेंसी हेल्थ में रोबोटिक गायनेकोलॉजी सर्जरी लगातार आगे बढ़ रही है।सेंटिनल नोड की फ्रोजन सेक्शन जांच की गई, जिसमें कैंसर नहीं पाया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक पर जागरूकता का पढ़ाया पाठ
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में जटिल नेत्र (ऑर्बिटल) कैंसर का सफल ऑपरेशन
यूपीयूएमएस सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
कुलपति ने ओपीडी पहुंचकर मरीजों का हाल जाना,स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा
होली पर प्राकृतिक रंगों को दें प्राथमिकता, रासायनिक रंगों से रहें सावधान :डॉ अजय सिंह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :