होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
 
यूपीयूएमएस सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
Updated: 3/7/2026 4:35:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
* पोंसेटी तकनीक से बिना ऑपरेशन  क्लबफुट (जन्मजात टेढ़े पैर) का इलाज संभव : कुलपति
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा सफई ।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई के आर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से क्लबफुट (जन्मजात टेढ़े पैर) प्रबंधन पर पोंसेटी तकनीक आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आसपास के जिलों से आए 100 से अधिक आर्थोपेडिक सर्जनों को क्लबफुट की शीघ्र पहचान और आधुनिक पोंसेटी तकनीक से प्रभावी उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पोंसेटी तकनीक के माध्यम से अधिकांश बच्चों के टेढ़े पैर केवल प्लास्टर द्वारा ठीक किए जा सकते हैं और बहुत कम मामलों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने जन्म के समय ही पहचान और समय पर उपचार शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए पीएचसी, सीएचसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास से जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के माता-पिता को सही जानकारी पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्लबफुट विशेषज्ञ डॉ. मैथ्यू वर्गीज (सेंट स्टीफन हॉस्पिटल, नई दिल्ली) गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पोंसेटी विधि क्लबफुट के उपचार की सरल, सुरक्षित और प्रभावी तकनीक है, जिससे 95 प्रतिशत से अधिक मामलों में बिना ऑपरेशन के सफल उपचार संभव है।
आर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि लगभग हर 1000 नवजात शिशुओं में से एक में क्लबफुट की समस्या पाई जाती है, जिसमें एक या दोनों पैर टेढ़े होते हैं। पोंसेटी तकनीक से बिना चीरा और बिना रक्तस्राव के इसका प्रभावी उपचार संभव है।
कार्यक्रम में डॉ. हरीश कुमार ने प्रतिभागियों को क्लबफुट की गंभीरता के आकलन के लिए पिरानी स्कोरिंग प्रणाली के महत्व के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट और यूपीयूएमएस सैफई के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके अंतर्गत क्लबफुट एवं अन्य अंग विकृतियों से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क उपचार विश्वविद्यालय के आर्थोपेडिक्स विभाग में किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रामाकांत यादव, डीन डॉ. आदेश कुमार, सीएमएस डॉ. एस.पी. सिंह, रजिस्ट्रार श्री दीपक कुमार तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमित सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं आर्थोपेडिक्स व पीएमआर विभाग के फैकल्टी सदस्य व रेजिडेंट्स भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सह-आयोजक  सचिव डॉ. ऋषभ अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि अंत में आयोजन सचिव डॉ. राजीव कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस सैफई के गैस्ट्रो सर्जरी विo की बड़ी सफलता : एआई तकनीक से पकड़े गये जानलेवा गैस्ट्रिक कैंसर का सफल इलाज
कानपुर के मरीजों के लिए लिवर ट्रीटमेंट बना अधिक सुलभ
विश्व स्किजोफ्रेनिया दिवस पर सामाजिक सहयोग का आह्वान
पवन गंगा सेवा संस्थान द्वारा लगा वृहद रक्तदान शिविर
डिग्री से नहीं, स्किल्स सीखने से आयेगा करियर में उछाल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :