बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम देव सिंह की अगुवाई में एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कानपुर नगर को संबोधित एक ज्ञापन उनकी अनुपस्थित में ए.सी.एम. प्रथम भगत सिंह से मिलकर बिठूर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित गांवों और राहत शिवरों में ठहरे हजारों परिवारों की ओर आकृष्ट कराते हुए राहत शिवरों में लोगों को चिकित्सीय उपचार के साथ साथ साफ सफाई एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव करना तत्काल कराया जाए नहीं तो बीमारी और महामारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। संगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी ने विगत दिनों बाढ़ राहत शिविरों में जाकर उनकी समस्याओं देखी और सुनी तथा राहत खाद्य सामग्री एवं भोजन वितरण कराया। प्रतिनिधि मण्डल में श्यामदेव सिंह, राजीव द्विवेदी (एडवोकेट), नरेन्द्र चंचल कुशवाहा, राकेन्द्र मोहन तिवारी, तुफैल अहमद, उमेश शुक्ला, मोनू शुक्ला, हरि राम कटियार, तिलक चंद कुरील, राम नरेश कुशवाहा, आनंद शुक्ला, सुभाष पाल, शाकिर अली उस्मानी, शिवकुमार आदि लोग थे |
|