प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिन पर महिला मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान एवं मिष्ठान वितरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा पखवाड़ा सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी कौशलपुरी मण्डल द्वारा जरीब चौकी स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति व वहां पर स्थित पार्क पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके पश्चात मूर्ति पर पुष्पांजलि कर लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता निवर्तमान प्रत्याशी सुरेश अवस्थी भाजपा कौशलपुरी मण्डल के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भाजपा नेत्री गीता निगम पार्षद गोविंद शुक्ला पार्षद आलोक पांडे पूर्व पाषर्द रीता पासवान बबीता निगम विवेक पांडे लक्ष्मी शुक्ला मनीष सोनकर अंकुर शर्मा भाजपा नेता गिरजेश निगम रुपेश कुमार किरण निगम बृजेश सेठ रामकुमार सिंह निखिलेश निगम पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज साहू नीरज भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|