होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए क्रिकेट मैच की तैयारी हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न
 
इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए क्रिकेट मैच की तैयारी हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न
Updated: 9/26/2025 3:50:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए क्रिकेट मैच की तैयारी हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 30 सितम्बर से जनपद में आयोजित होने वाले इंडिया-ए एवं ऑस्ट्रेलिया-ए क्रिकेट मैच की तैयारी के संबंध में समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मैच के दौरान सभी विभागों का एक कैंप कंट्रोल रूम ग्रीन पार्क में स्थापित किया जाए, जिससे समन्वय और नियंत्रण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मेडिकल हेल्थ कैंप की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और एंबुलेंस की संख्या भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध ढंग से करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जनपद में त्योहार के साथ खेल महोत्सव का रूप लेगा।
उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी नगर श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का सतत पर्यवेक्षण हो। सभी विभाग टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करें, ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए और मैच का सफल आयोजन हो सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभागों के बीच तालमेल बनाए रखने हेतु एक व्हाट्सएप समन्वय समूह बनाया जाए। इसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित होगा और सभी कार्यों की प्रगति का अनुश्रवण समय-समय पर किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूर्ण की जाएं, ताकि दर्शकों और जनपदवासियों को उच्चस्तरीय खेल प्रतियोगिता का अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि यह अवसर जनपद के लिए गौरवपूर्ण है और सभी विभाग इसे सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
बैठक में यूपीसीए, खेल विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
फ्रीमेसन फ्रेंडली क्रिकेट मैच के साथ किया वृक्षारोपण
आईएमए फाइनेंस टीम ने जीता क्रिकेट मैच का मुकाबला
सदर विधायक ने किया सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन
आईआईटी कानपुर ने राष्ट्रीय पैरा खेल महोत्सव “संगम 2026" में दिया शानदार प्रदर्शन
ओईएफ क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में स्टाफ की टीम जीती
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :