होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस में लैंगिक संवेदनशीलता पर संवादात्मक सत्र का आयोजन
 
यूपीयूएमएस में लैंगिक संवेदनशीलता पर संवादात्मक सत्र का आयोजन
Updated: 11/3/2025 2:52:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस में लैंगिक संवेदनशीलता पर संवादात्मक सत्र का आयोजन
*कार्यक्रम में लैंगिक समानता, सम्मान और समावेशिता पर दिया गया विशेष जोर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई की यौन उत्पीड़न विरोधी समिति द्वारा माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में लैंगिक संवेदनशीलता पर एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह एवं मुख्य अतिथि वक्ता एडवोकेट ज्योतिका कालरा (एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड, भारत के सर्वोच्च न्यायालय एवं पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात समिति की पीठासीन अधिकारी प्रो. (डॉ.) उषा शुक्ला ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि वक्ता एडवोकेट ज्योतिका कालरा ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लैंगिक समानता, पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता और समावेशिता के महत्व पर गहन एवं प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि समाज में समान अवसर और सम्मान की भावना ही वास्तविक प्रगति का आधार है।
कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक चर्चा के पश्चात माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि "यूपीयूएमएस में लैंगिक संवेदनशीलता पर संवादात्मक सत्र आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य संस्थान को लैंगिक समानता-संवेदी बनाना है। कार्यस्थल पर बेहतर और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे सत्र आवश्यक हैं। इसी क्रम में भविष्य में भी ऐसे और उपयोगी सत्रों का आयोजन किया जाएगा।”
उन्होंने इस अवसर पर ‘लैंगिक समानता संवेदीकरण समिति’ के गठन की घोषणा भी की, जो चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह एवं यौन उत्पीड़न विरोधी समिति की पीठासीन अधिकारी प्रो. (डॉ.) उषा शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्य करेगी।
माननीय कुलपति ने आगे कहा "लैंगिक समानता और सम्मान किसी भी संस्थान की प्रगतिशील संस्कृति की नींव हैं। ऐसे सत्र न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक कदम हैं।”
यह आयोजन विश्वविद्यालय  में लैंगिक संवेदनशीलता, सहानुभूति और समानता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य और मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
हैलट अस्पताल पहुंच सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों का पुलिस आयुक्त ने जाना हालचाल
यूपीयूएमएस सर्जरी विभाग द्वारा आवश्यक शल्य चिकित्सा कौशल पर प्रथम व्यावहारिक कार्यशाला का सफल आयोजन
चिकित्सकों ने किडनी रोगों की बढ़ती समस्या के चलते स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर
क्या होता है कार्डिएक अरेस्ट?
विश्व किडनी दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :