होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  क्या होता है कार्डिएक अरेस्ट?
 
क्या होता है कार्डिएक अरेस्ट?
Updated: 3/13/2026 11:12:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

क्या होता है कार्डिएक अरेस्ट? 
- विशेषज्ञों ने बताए चेतावनी संकेत और त्वरित इलाज की आवश्यकता 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कार्डिएक अरेस्ट के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की बढ़ती जरूरत पर जोर दिया है। कार्डिएक अरेस्ट एक ऐसी इमरजेंसी स्थिति होती है जिससे हर उम्र के लोग प्रभावित होते हैं। अस्पताल के विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया है कि समय पर कार्डिएक अरेस्ट के शुरुआती संकेतों को पहचानने से और तुरंत मेडिकल हस्तक्षेप करने से व्यक्ति के बचने की संभावना को काफी बढ़ाया जा सकता है। कार्डिएक अरेस्ट तब होता है जब हृदय अचानक से काम करना बंद कर देता है। इससे व्यक्ति अचेत हो जाता है और उसकी धड़कन बंद हो जाती है। अक्सर यह बिना किसी खास संकेतों के होता है लेकिन रीजेंसी हेल्थ के विशेषज्ञों में यह नोट किया है कि कार्डिएक अरेस्ट होने से पहले हल्के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें बिना किसी वजह के सीने में तकलीफ़, दिल की धड़कन का अनियमित होना, अचानक सांस फूलना और अजीब तरह से थकान होना शामिल है। रीजेंसी हेल्थ कानपुर के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट डॉयरेक्टर डॉ अभिनीत गुप्ता ने कहा, “लोग अक्सर इन संकेतों को छोटी-मोटी दिक्कतें समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन ये कार्डिएक अरेस्ट में शरीर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में त्वरित चिकित्सा जांच से जान बचाई जा सकती है। हॉस्पिटल की हेल्थकेयर टीम कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट अटैक के बीच अंतर समझने की ज़रूरत पर भी ज़ोर देती है। हार्ट अटैक खून के बहाव में रुकावट की वजह से होता है, जबकि कार्डिएक अरेस्ट में अचानक इलेक्ट्रिकल खराबी होती है जिससे दिल की धड़कन रुक जाती है। दोनों ही स्थितियों में तुरंत देखभाल की ज़रूरत होती है, लेकिन कार्डिएक अरेस्ट में दिल की धड़कन को सामान्य करने के लिए तुरंत सीपीआर‌और डिफिब्रिलेशन की ज़रूरत होती है।रीजेंसी हेल्थ कानपुर विशेष उपचार प्रोटोकॉल, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया और मरीज-केंद्रित उपचार प्रक्रियाओं के माध्यम से हृदय संबंधी उपचार के परिणामों को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। हॉस्पिटल परिवारों को जागरूक रहने, नियमित हृदय जांच कराने और हृदय-स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है, जिससे अचानक होने वाली हृदय संबंधी इमरजेंसी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
चिकित्सकों ने किडनी रोगों की बढ़ती समस्या के चलते स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर
विश्व किडनी दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक पर जागरूकता का पढ़ाया पाठ
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में जटिल नेत्र (ऑर्बिटल) कैंसर का सफल ऑपरेशन
यूपीयूएमएस सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :