होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील घाटमपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील घाटमपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Updated: 11/4/2025 2:13:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील घाटमपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
 *शीतलपुर के कोटेदार की दुकान निरस्त, शिकायत की हुई तत्काल जांच, पुष्टि के आधार पर हुई कार्रवाई* 
*संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं 276 शिकायतें,21 का हुआ मौके पर समाधान*
 *डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में उल्लिखित 7 दिन की समय सीमा में शेष प्रकरणों का निस्तारण का दिया निर्देश, कहा स्वयं करेंगे मॉनिटरिंग*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज तहसील घाटमपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनता की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करना है। कुल 276 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष प्रकरणों का निस्तारण शासनादेश में उल्लिखित सात दिन की अवधि के भीतर किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की निगरानी वे स्वयं करेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस में घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील भी मौजूद रहीं। 
संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, खतौनी सुधार, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, विद्युत और पंचायत से जुड़े मामलों की सुनवाई प्रमुखता से की गई। मधुलता मिश्रा, चन्द्रवती, अनुसुइया, सुशील सिंह, श्रीकृष्ण, रामविलास, ममता और देवीप्रसाद शुक्ला सहित कई शिकायतकर्ताओं के नाम संशोधन संबंधी मामलों में मौके पर सुधार दर्ज कर खतौनियाँ उपलब्ध कराई गईं।
ग्राम शीतलपुर के ग्रामवासियों द्वारा कोटेदार की अनियमितता की शिकायत पर की गई जांच में आरोप सही पाए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित कोटेदार का कोटा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। जांच में पाया गया कि कोटेदार द्वारा पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण में हेराफेरी की जा रही थी और शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जिलाधिकारी ने कहा कि कोटेदार व्यवस्था जनहित से जुड़ी जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कोटेदार की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ओमप्रकाश के चकमार्ग विवाद में राजस्व एवं पुलिस टीम को मौके पर भेजकर चिन्हांकन कराया गया और ग्राम प्रधान को पुराई कराने के निर्देश दिए गए। भुइयादीन के आपसी विवाद का मौके पर समाधान कराया गया। शिवनाथ, मंहगू और पच्चु के पैमाइश से जुड़े तीनों प्रकरणों में राजस्व टीम ने तत्काल मापी कर विवाद समाप्त कराया।
संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग के 116 प्रकरण, पुलिस विभाग के 42 प्रकरण, विकास विभाग के 38 प्रकरण, श्रम विभाग के 5 प्रकरण तथा नगर पालिका घाटमपुर के 10 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि शेष मामले अन्य विभागों से संबंधित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों की सूची तैयार कर सात दिन के भीतर निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीएमओ डॉक्टर हरिदत्त नेमी, एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था पर हुई समीक्षा बैठक
विभागीय अधिकारी अपने अपने कार्यालयो में नियमित रूप जनसुनवाई करें आयोजित - जिलाधिकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न विषयों पर दी गई विस्तृत जानकारी
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के जरिए सुनी शिकायतें दिए निर्देश
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिल्हौर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान संचालित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :