होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ
 
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ
Updated: 12/8/2025 8:45:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

  • विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ
*महाराजपुर में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।विधानसभा महाराजपुर में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ मा. विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सतीश महाना ने किया। रविवार को युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में आयोजित हो रही स्पर्धाओं के सातवें चरण के अंतर्गत महाराजपुर विधानसभा कानपुर नगर में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। स्पर्धा में कुल 11 खेल शामिल हैं जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, कुश्ती, भारोत्तोलन, रस्साकशी, शतरंज, जूडो, फुटबॉल और बैडमिंटन की जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर श्रेणी में पुरुष तथा महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
आज एक्सिस कॉलेज तथा आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन और खो-खो की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 400 मीटर रेस के जूनियर वर्ग में अन्तिमा यादव प्रथम और सरोजिनी द्वितीय रहीं, जबकि सब-जूनियर बालक वर्ग में अर्पित कुमार ने पहला और ऋषभ पाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सब-जूनियर वर्ग में आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही औरबालिका वर्ग में भास्करानंद इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल के जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका सिंह, प्रिया यादव, सौम्या विश्वकर्मा, जानवी, सजल और खुशियाल सिंह ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाओं में 100 मीटर रेस में अलीना प्रथम और उज्मा द्वितीय रहीं, जबकि 800 मीटर रेस में सृष्टि ने पहला स्थान हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग के 800 मीटर में सूर्य प्रताप सिंह विजयी रहे। खो-खो की बालिका प्रतियोगिता में यशवी, सोनम, निवेदिता, शिवानी, पलक, खुशी, जानवी और अंशिका की टीम विजयी रही। 800 मीटर रेस में शांति कमल सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि 200 मीटर रेस में विवेक यादव और नमन कुशवाहा विजयी रहे। 800 मीटर बालिका वर्ग में अंजली मौर्य प्रथम और आस्था सिंह भदौरिया द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की 200 मीटर रेस में आकांक्षा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मा. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा युवा कल्याण विभाग के युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री भी वितरित की गई। प्रतियोगिताओं में आचार्य इंटर कॉलेज, भास्करानंद इंटर कॉलेज, एलेन हाउस, एक्सिस कॉलेज, दयानंद विद्या निकेतन सहित कई विद्यालयों के लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विवेक मिश्रा, रानू शुक्ला, उपजिलाधिकारी नरवल विवेक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी निशांत राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल, क्षेत्रीय अधिकारी निधि पांडे, प्रशिक्षक वीरेन यादव, माध्यमिक विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक तथा भाजपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही यह भी अवगत कराना है कि 08 से 10 दिसंबर को बिठूर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में युवा साथी पोर्टल एवं सांसद खेल महोत्सव पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दो दिवसीय जूनियर स्पोर्ट्स डे पर नन्हे युवा खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभाएं
घाटमपुर में खेल प्रतिभाओं की चमक — कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल एवं युवा उत्सव में प्रतिभाओं का जलवा
फाइनल क्रिकेट मैच के लिए आज भिड़ेगी केस्को एवं पश्चिमांचल की टीमें
सांसद-विधायक खेल स्पर्धा अंतर्गत बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
केस्को ने 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर एक विकेट से जीत की हासिल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :