होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस, सैफई में पहली बार बार-बार उतरने वाले कंधे का सफल दूरबीन विधि से रिम्पलिसाज और बैंकर्ट मरम्मत ऑपरेशन हुआ
 
यूपीयूएमएस, सैफई में पहली बार बार-बार उतरने वाले कंधे का सफल दूरबीन विधि से रिम्पलिसाज और बैंकर्ट मरम्मत ऑपरेशन हुआ
Updated: 12/11/2025 3:14:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस, सैफई में पहली बार बार-बार उतरने वाले कंधे का सफल दूरबीन विधि से रिम्पलिसाज और बैंकर्ट मरम्मत ऑपरेशन हुआ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई/इटावा।त्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के अस्थि रोग विभाग ने सोमवार को एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में डॉ. हरीश कुमार और डॉ. ऋषभ अग्रवाल की टीम ने 18 वर्षीय मरीज अंकित (जनपद इटावा) के बार-बार उतरने वाले कंधे का दूरबीन पद्धति से रिम्पलिसाज तथा बैंकर्ट मरम्मत सफलतापूर्वक किया। यह जटिल प्रक्रिया विश्वविद्यालय में पहली बार ऑपरेशन किया गया।
करीब दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में अंकित का बायाँ कंधा पहली बार उतरा था। इससे कंधे को स्थिर रखने वाले लिगामेंट और जोड़ की झिल्ली हड्डी से अलग हो गई। कंधा बैठवाने के बाद भी जोड़ कमजोर होने के कारण कंधा बार-बार उतरता रहा और दो वर्षों में चार से छह बार यह समस्या दोहराई गई। कई स्थानों पर उपचार कराने के बाद भी स्थायी राहत नहीं मिल सकी।
सैफई में जाँच कराने पर पता चला कि कंधे की झिल्ली और लिगामेंट उखड़ चुके हैं तथा बार-बार उतरने से जोड़ की हड्डी का लगभग सोलह प्रतिशत हिस्सा घिस चुका है। ऐसे मामलों में केवल बैंकर्ट मरम्मत पर्याप्त नहीं होती, इसलिए चिकित्सकों ने रिम्पलिसाज को भी साथ में करने का निर्णय लिया। यह उपचार दोहरी सुरक्षा प्रदान करने वाली विधि माना जाता है।
प्रो. डॉ. सुनील कुमार ने बताया, “मामला अत्यन्त चुनौतीपूर्ण था। इतनी अधिक हड्डी खराब होने पर सामान्यतः जोड़ खोलकर ऑपरेशन करना पड़ता है, परन्तु हमने पूरी प्रक्रिया दूरबीन विधि से करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद कंधा पूरी तरह स्थिर पाया गया।”
अस्थि रोग विभाग में पहले भी कंधे की दूरबीन सर्जरी की जाती रही है, परन्तु रिम्पलिसाज के साथ यह संयुक्त उन्नत प्रक्रिया पहली बार सफल हुई है। यह उपलब्धि विभाग की तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का प्रमाण है।
यूपीयूएमएस में स्पोर्ट्स चोट क्लिनिक की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जहाँ कंधे, घुटने तथा खेल से सम्बंधित अन्य चोटों का उन्नत उपचार किया जाता है। यहाँ दूरबीन पद्धति की अत्याधुनिक मशीनें, अनुभवी चिकित्सक, उन्नत जाँच सेवाएँ तथा व्यायाम चिकित्सा की श्रेष्ठ व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे मरीज शीघ्र और सुरक्षित रूप से स्वस्थ हो पाते हैं।
डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया में दूरबीन विधि द्वारा जोड़ की झिल्ली और लिगामेंट की मरम्मत की गई तथा हड्डी के नष्ट हिस्से की समस्या को देखते हुए रिम्पलिसाज भी किया गया। संपूर्ण प्रक्रिया केवल तीन छोटे छिद्रों से पूरी की गई और कंधा कहीं से भी नहीं खोला गया।
मरीज अंकित ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उसका दर्द लगभग समाप्त हो गया है और वह कंधे के विशेषज्ञ डॉ. मन्वीत कुमार की देख-रेख में व्यायाम चिकित्सा कर रहा है।
ऑपरेशन में डॉ. हिमांशु प्रिंस और उनकी बेहोशी विशेषज्ञ टीम, अस्थि रोग रेज़िडेंट तथा ओटी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ अब कानपुर में देंगे परामर्श
प्रिंसिपल के राउंड में हैलट में रंगे हाथ पकड़ाया दलाल, बैग से मिले आधार कार्ड और ब्लड सैंपल
यूपीयूएमएस के प्रति-कुलपति प्रो.(डॉ.) रमाकांत यादव को मिली "अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिज़िशियन्स"(ACP) की प्रतिष्ठित फेलोशिप
कानपुर की बड़ी उपलब्धि : उर्सला में शुरू होगा कॉक्लियर इम्प्लांट
पारस हेल्थ सिटी क्लिनिक में निःशुल्क लगा मेगा स्पेशलटी कैंप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :