सपा महासचिव ने बीजेपी पर साधा निशाना
U-भाजपा जीत के लिए अफसरों का इस्तेमाल करती है
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को सीतामऊ की विधायक नसीम सोलंकी के घर जाजमऊ पहुंचे। नसीम सोलंकी और उनके पति पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
शिवपाल ने कहा भाजपा जीत के लिए बेईमानी करती, मशीनों का दुरुपयोग और अफसरों का इस्तेमाल करती है। लोगों में रुपए बांटती है। पीडीए से भाजपा की सरकार घबराई हुई है। इसलिए पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इनके सभी प्रयास हम सपा के लोग फेल करेंगे। 2027 में हमारी पार्टी संगठन के बल पर भाजपा को हराएगी। पारिवारिक सूत्रों ने मुलाकात को अनौपचारिक बताया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार, एसआईआर के सहारे षडयंत्र कर रही है। भाजपा एक षडयंत्रकारी पार्टी है, इसे बचना और लड़ना पड़ेगा। इसे 2027 में यूपी से हटाना पड़ेगा और सपा आएगी। विकास, महंगाई और बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार पर कोई ध्यान नहीं है। इन मुद्दों पर कोई काम नहीं किया।अब केवल जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। कभी मंदिर तो कभी मस्जिद, बस इन्हीं सब चीजों में पब्लिक को उलझाकर रखा है। स्मार्ट सिटी का 10 सालों में वादा पूरा नहीं हुआ, बिजली बहुत महंगी है। बेरोजगारी खत्म नहीं हुई, आउट सोर्सिंग में बहुत कम पैसा दिया जा रहा है। एक भी भर्ती नहीं हुई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर इस बार सपा सरकार में आने वाली है।
-बाक्स में
शिवपाल पहुंचे सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास
कानपुर। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंधना में सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाण्डेय के आवास पर पहुंचे। शिवापाल सिंह कार्यकर्ताओ ने उनका फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में तैयार रहने को कहा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश को फिर से गुलामी की ओर धकेल रही है।उन्होंने एसआईआर को भाजपा की एक साजिश करार दिया और कहा कि भाजपा से आज हर वर्ग दुःखी है। इस मौके पर आशीष चौबे, एमएलसी कल्लू यादव, रचना सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ग्रामीणी राघवेन्द्र यादव, अभ्यपुरी, विनय यादव , जैन यादव, अमित यादव, निखिल, सचिन, अनुराग शुक्ला, संजय अवस्थी, मंजू लता यादव, योगेश कृष्णम, कंचन पाल समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।