होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र किया माल्यार्पण
 
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र किया माल्यार्पण
Updated: 12/25/2025 9:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र किया माल्यार्पण 
U-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हुए पुरस्कृत 20 छात्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिले के बिधनू विकास खंड में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था सुशासन दिवस एवं विकसित भारत- जी राम जी। कार्यक्रम में एक विषयागत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर 20 विजयी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभाग के नामित जादूगर सुरेश एंड पार्टी द्वारा मनोरंजक माध्यम से लोगों को सुशासन दिवस एवं वीबी- जी राम जी के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बिधनू के ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि सरकार की जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन के संबंध में नागरिकों को अधिक जागरूक करने के लिए 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन का संकल्प है सुशासन दिवस, जिसे हर सरकारी कर्मी व नागरिक को लेना चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, सदस्य, जिला पंचायत दिनेश यादव ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी है। इस योजना से लक्ष्य है कि विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत की ओर हम सब दृढ़ता से बढ़े और इसकी प्राप्ति करें। अब गांवों में रहने वाले लोगों को अधिक काम मिलेगा। जिससे घर-घर खुशहाली और संपन्नता आएगी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सोनू पासवान, जिला पंचायत सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि वीबी- जी राम जी से अब बेरोजगारी भत्ते के लिए बेहतर प्रावधान होंगे। साथ ही समय पर मजदूरी का भुगतान होगा। भुगतान में देरी होने पर इस योजना में मुआवजा मिलने का भी प्रावधान किया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत न सिर्फ मजबूत होंगी बल्कि विकसित भी होंगी। अपना देश विकसित तभी होगा जब हमारी ग्राम पंचायतें विकसित होंगी।मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने कहा कि सुशासन दिवस का मकसद केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रशासनिक सोच में बदलाव है। नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सरकारी सेवाओं गुणवत्ता सुधार लाने, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और नीति व जमीनी हकीकत के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से ये दिन मनाया जाता है। आज सरकारी कार्यों में ऑनलाइन माध्यम का प्रयोग करने व लाभ लेने वाले लोगों का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। पहले बुजुर्ग लोगों को पेंशन इत्यादि प्राप्त करते रहने के लिए कष्ट उठाकर जीवित प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता था। अब सरकार ने घर बैठे मोबाइल फोन द्वारा बुजुर्ग लोगों को यह सुविधा प्रदान कर दी है। लोगों की भी ज़िम्मेदारी है कि वे विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहें। साथ ही सरकारी लाभ लेने में किसी भी प्रकार पीछे न रहें। सुशासन के लिए ही राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस रणनीति है। जिसमें सभी सरकारी सेवाओं को आम आदमी के लिए उनके इलाके में, आम सेवा वितरण केन्द्रों के माध्यम से सुलभ बनाना और दक्षता, पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। लखनऊ से आए जादूगर सुरेश एंड पार्टी द्वारा जादू के हैरतअंगेज़ करतबों के माध्यम से लोगों को मनोरंजक माध्यम से विषयागत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी थे आर्यन, योग पांडे, सौम्या, कल्याण, मिथलेश, वंशी, देवांश, नित्या, पवन, शरद, सौरभ, आदर्श निगम, दिनेश यादव, विनीत, नरेश, अवधेश, राजकमल, सुशील विश्वकर्मा, आशि व जगदंबाकार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे डॉ मिनी अवस्थी, सर्जन, सीएचसी बिधनू, डॉ मनीष अवस्थी, पशु चिकित्साधिकारी, बिधनू, रामदेव शुक्ला, पीयूष त्रिपाठी, कल्याण, भूपेंद्र व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गरीब नवाज़ के दरबार से मोहब्बत-भाईचारे की खुशबू पूरे भारत में फैली
सड़क सुरक्षा को लेकर समन्वय एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
ठिठुरन में खुले आसमान से राहत, रैन बसेरों में उमड़े निराश्रित
महापौर ने किया किसान सम्मान दिवस एवं कृषि मेला/प्रदर्शनी उद्घाटन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :