यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर फूकी एक्ट की प्रतियां
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | यूजीसी एक्ट के विरोध में रविवार को स्वर्ण समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। स्वर्ण समाज संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पटेल चौक (बर्रा) पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और कानून को छात्रों के भविष्य के लिए नुकसानदेह बताया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में यूजीसी एक्ट-2026 विरोधी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती करार दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक आंदोलन का माहौल बना रहा।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट-2026 स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के हितों को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस कानून से छात्रों में असमंजस की स्थिति बनेगी और उनका शैक्षणिक व व्यावसायिक भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार का बदलाव सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।
यूजीसी एक्ट-2026 की प्रतीकात्मक प्रतियां फूंकी गईंप्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट-2026 की प्रतीकात्मक प्रतियां फूंकी, जिसे विरोध का संकेत बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से जुड़े ऐसे फैसले बिना व्यापक विमर्श के लागू नहीं किए जाने चाहिए। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद प्रदर्शन में डा.प्रदीप कुमार पाण्डेय, प्रकाश वीर आर्य,अनुराग सिंह सेंगर (एड.), प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी,राजेश सुनेजा, सुरेश रतनानी,अभिषेक पाठक, अभिनव मिश्रा, संतोष दीक्षित ,संजीव अवस्थीसहित कई गणमान्य लोग और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्वर्ण समाज संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि सामान्य वर्ग पर अभी खतरा टला नही है अपितु यूजीसी एक्ट-2026 के विरोध में आगे भी आंदोलन जारी रहेगा और इस विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम भी किए जाएंगे।