समाज को नशामुक्त बनाने को लेकर कसी कमर |
सुशील कुमार धरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुरl नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम केसयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम सम्पन्न हुईं महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे लगवायें! इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज शक्तिपुत्र महाराज की पावन आरती क्रम सम्पन्न हुईं! महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन की टीम प्रमुख संगीता कुशवाहा ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी टीम प्रमुख अधिक से अधिक 5 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा पाठ के क्रम करवाना है और समाज को नशामुक्त बनाना है!भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय निरीक्षक रामेंद्र सिंह तोमर ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे से कानपुर नगर में विशाल नशामुक्त सदभावना जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है आप सभी लोग सादर आमंत्रित हैं l जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव अजय अवस्थी शामिल होगे जिसमें हमीरपुर जिले से अधिक से अधिक लोगों को पहुचना हैं और मां गुरूवर का आशीर्वाद प्राप्त करना है l अपने हमीरपुर जिले के लोगों को नशामुक्त बनाना है आज नशे के कारण महिलाओं के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहें हैं, नशे के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं आखिर कब तक हम शांत रहेगें, अब हमें घर घर जाकर महिलाओं एवं बहनों को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से जोड़ना है और नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना है जब तक जिला नशामुक्त नहीं होगा , तब तक हमें संघर्ष और प्रयास करना होगा! अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने महाआरती क्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया l संचालन राजा कुशवाहा ने किया lमहाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया l