स्काॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार सूपा विक्रेता घायल |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l थाना क्षेत्र के ज़ख़ेला गांव निवासी मजदूर को झलोखर गांव के पास स्कॉर्पियो चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप सेघायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफरकिया गया है। क्षेत्र के ज़ख़ेला गांव निवासी रामप्रकाश बाल्मीकि 55 वर्ष पुत्र जियालाल खिरवा गांव बांस की डलिया व सूपा बिक्री करने के लिए गया था। वहां से वापस आकर कुरारा की तरफ आ रहा था। तभी झलोखर अखाड़ा के समीप सड़क पार करते समय हमीरपुर से कुरारा आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके सिर में चोट आई है। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे सी एस सी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को थाने में खड़ा कराया है। अभी पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है।