होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर की गई समीक्षा बैठक
 
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर की गई समीक्षा बैठक
Updated: 2/6/2026 12:28:00 AM By Reporter-

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर की गई समीक्षा बैठक |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
-एसआईआर को नेशनल ड्यूटी मानते हुए अधिकारियों द्वारा किया जाय कार्य : विशेष रोल प्रेक्षक |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का  विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विषेष रोल प्रेक्षक जे0वी0एन0 सुब्र्रमण्यम, ज्वाइण्ट सेक्रेटरी, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जनपद-हमीरपुर में सम्प्रति चल रहे विषेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम सुब्रमण्यम द्वारा वर्ष 2003 की मतदाता सूची का साक्ष्य न देने वाले मतदाताओं की सुनवाई स्थलों खण्ड षिक्षा अधिकारी कार्यालय, मौदहा एवं नगर पंचायत कार्यालय सुमेरपुर का निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि मतदाताओं के द्वारा प्रस्तुत करने वाले डाक्युमेण्ट्स का निरीक्षण कर लें एवं यदि कोई मतदाता उचित अभिलेख नहीं प्रस्तुत करता है तो उसको सही अभिलेख लाने हेतु समझा दिया जाये। किसी भी मतदाता को बिना सुनवाई का उचित मौका दिये अनर्ह न किया जाये। प्राप्त होने वाले अभिलेखों को उच्च गुणवत्ता में अपलोड किया जाये ताकि उनकी सुनवााई में कोई दिक्कत न हो। 
निरीक्षण के उपरान्त सुब्रमण्यम द्वारा जनपद के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी । उक्त बैठक में  लक्ष्मीरतन साहू द्वारा अवगत कराया गया कि बीएलओ एवं बीएलए के मध्य संवाद होने से अच्छा कार्य हुआ है। एस0के0 तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकारियों का उचित सहयोग प्राप्त हो रहा है जिसकी वजह से कार्य में प्रगति हो रही है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि द्वारा सुझाव दिया गया कि नोटिस की सुनवाई हेतु नागरिकों को अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी घनष्याम मीना द्वारा अवगत कराया गया कि अधिक मतदेय स्थलों वाले मतदान केन्द्रों में सुनवाई की व्यवस्था की जा रही है। 
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा में सुब्रमण्यम द्वारा निर्देषित किया गया कि सुनवाई के कार्य में तेजी लायी जाये ताकि निर्धारित समयावधि में एसआईआर का कार्य पूर्ण कराया जा सके। एसआईआर को नेशनल ड्यूटी मानते हुए अधिकारियों द्वारा कार्य किया जाये। आम नागरिकों का फीडबैक जरूर प्राप्त किया जाये । युवा एवं महिला मतदाताओं की संख्या जनपद में काफी कम हुयी है। अतः विषेष अभियान चलाते हुए प्रत्येक कॉलेज में कैम्प लगाया जाये एवं ऐसे बूथ जहां महिला मतदाताओं की संख्या काफी कम है वहां पर महिला मतदाताओं के नाम बढ़ाये जाने हेतु तेजी लायी जाये।उक्त बैठक में राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी,राजकुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी न्यायिक,  अभिमन्यु कुमार, उप जिलाधिकारी, राठ ,कड़ेदीन, उप जिलाधिकारी, हमीरपुर, बलराम गुप्ता, उपजिलाधिकारी, सरीला एवं करनवीर, उपजिलाधिकारी मौदहा सहित समस्त तहसीलदार एवं लक्ष्मीरतन साहू, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, एस0के0तिवारी, जिला मंत्री, कांग्रेस,वीरेन्द्र वर्मा, जिला प्रभारी बहुजन समाज पार्टी, मनीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, विवेक यादव, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महिला संबंधी अपराधों से बचाव हेतु महिलाओं को किया जागरूक
मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा हेतु लगी पीडीए प्रहरी |
असहाय और जरुरतमंद लोगों को बांटा कंबल
स्काॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार सूपा विक्रेता घायल
गुण्डा, माफिया, अपराधी को जनपद की सीमा से छ: माह के लिए किया गया निष्कासित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :