चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल विवाह में लगाई रोक |
सुनील कुमार धरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद के थाना मौदहा के अन्तर्गत एक गांव मे एक नाबालिक बालिका का विवाह फरवरी माह के अंतिम सप्ताह मे होना था, जिसकी शिकायत किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1098 कंट्रोल रूम मे दर्ज कराई गयी, जिसको गंभीरता से लेते हुए, चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बाल विवाह रोका गया, बालिका को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया गया, जहाँ पर बालिका के माता पिता को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गयी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा बालिका को उनके माता पिता के सुपुर्द किया गया। जेजे एक्ट के अनुसार बालिका का नाम व पहचान गुप्त रखा गया है |