ऑपरेशन शील्ड अभियान में धरे गए अभियुक्त |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
मौदहा,हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक महोदया हमीरपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शील्ड” अभियान के अन्तर्गत पतंग डोरी एवं चाइनीज मांझे के निर्माण, भण्डारण, उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाए जाने के अनुपालन में थाना मौदहा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कस्बा मौदहा में रुकमद्दीन पुत्र छिद्दू निवासी उपरौस, कस्बा मौदहा, व अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मुहल्ला कजियाना, कस्बा व थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर की दुकानों से प्रतिबन्धित 18 बंडल लगभग 3 किलोग्राम वजन का मांझा बरामद किया गया। प्रतिबन्धित मांझा मिलने पर उपरोक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए जनपद न्यायालय के समक्ष भेजा गया।