57वीं प्रादेशिक साग भाजी फल पुष्प प्रदर्शनी
- हाइड्रोपोनिक उत्पादित चेरी टमाटर तथा मृदा में जीवांश पदार्थ बढ़ाओ अभियान को सराहा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर विवि के साकभाजी अनुभाग, उद्यान महाविद्यालय ने राज भवन (जन भवन) लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय (6 से 8 फरवरी ) 57वीं प्रादेशिक फल,शाक भाजी एवं पुष्य प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित सब्जी प्रजातियों एवं तकनीकियों को प्रदर्शित किया।
विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ महक सिंह एवं निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्वविद्यालय में हाइड्रोपोनिक विधि से उगाए जा रहे चेरी टमाटर को सराहा गया। साथ ही विवि के कार्य क्षेत्र के जनपदों में गोद लिए गए 30 गांवों की मृदा में जीवांश पदार्थ बढ़ाओ संकल्प अभियान 2026 को विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा स्टॉल के भ्रमण के दौरान हाइड्रोपोनिक विधि से चेरी टमाटर उत्पादन की विधि तथा मृदा में जीवांश पदार्थ बढ़ाओ संकल्प अभियान 2026 की प्रशंसा की गई। स्टॉल का भ्रमण प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी किया तथा गतिविधियों की प्रशंसा की।तत्पश्चात प्रमुख सचिव कृषि श्री रविंद्र कुमार एवं राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री सुधीर एम.बोबडे ने निदेशक प्रसार डॉ आर के यादव एवं निदेशक शोध डॉ महक सिंह एवं जापानी प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें जापान सरकार के सहयोग से चल रही सब्जी अनुभाग में परियोजना की शोध गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ संजीव सचान, डॉ वी के त्रिपाठी, डॉ केशव आर्य सहित अन्य शिक्षक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।