2.66 करोड़ की जीएसटी चोरी का पुलिस ने किया राजफाश |
-दबोचे गए दो पढ़े लिखे शातिर अभियुक्त |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया, अभियुक्तों के द्वारा बोगस कंपनी बना कर 2.66 करोड़ की जीएसटी चोरी का चौंकाने वाला कांड किया.डीसीपी क्राइम ने बताया,रावतपुर निवासी रवि प्रकाश की अपूर्वा ट्रेडिंग कंपनी है। उन्होंने जुलाई 2025 में कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज़ कराई। उनकी फर्म के नाम पर फर्जी फर्म बना महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की फर्मों में मूंगफली की खरीद और बिक्री दिखा जीएसटी चोरी की गई.मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। डीसीपी क्राइम ब्रांच श्रवण कुमार सिंह ने ये भी बताया कि जांच में 2.66 करोड़ की जीएसटी चोरी पाई गई । जिसमे चार्टर्ड एकाउंटेंट अकाउंटेंट एतिशाम और व्यापारी कमल गौरव साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपित राकेश साहू फरार है.पुलिस मुख्य अभियुक्त राकेश साहू की तलाश कर रही है.डीसीपी क्राइम ने बताया, शातिर दिमाग वाले अभियुक्तों को दबोचने में सर्विलांस व स्वाट टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जल्द ही मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा |