बार एसोसिएशन चुनाव में क्यूआर कोड और सीओपी कार्ड से पड़े वोट, एक घंटे देर से खुला मतदान
- 94 प्रत्याशी मैदान में, 16 बूथों पर हाईटेक निगरानी, 75 फीसदसे ज्यादा वोटिंग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान तय समय से करीब एक घंटे की देरी से शुरू हो सका। शुरुआत में प्रत्याशियों के सामने मतपेटियां सील की गईं, जिसके बाद सबसे पहले उम्मीदवारों ने अपने वोट डाले।
मतदान शुरू होते ही अधिवक्ताओं की लंबी लाइन कॉलेज के सामने तक लग गई। एल्डर्स कमेटी के सदस्य गेट पर सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) कार्ड और प्रमाणपत्र की जांच के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दे रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक 5658 अधिवक्ता वोट डाल चुके थे, जो कुल मतदान का लगभग 75 प्रतिशत बताया गया 94 प्रत्याशी मैदान में, 16 बूथों पर हाईटेक निगरानी
बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 94 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि 7198 मतदाता भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं। क्यूआर कोड स्लिप और सीओपी कार्ड अनिवार्य किया गया है। मोबाइल ले जाने पर रोक है। व्यवस्था संभालने के लिए 60 सेवानिवृत्त फौजी, 35 कर्मचारी और एल्डर्स कमेटी के 20 अधिवक्ता तैनात हैं। सुरक्षा के लिए 600 पुलिसकर्मी और अधिकारी लगाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया की निगरानी 80 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, जबकि बाहर प्रत्याशी समर्थकों की नारेबाजी से माहौल गरमाया हुआ है।