होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
 
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
Updated: 2/17/2026 11:38:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बृजेन्द्र स्वरूप पार्क लॉन नंबर दो में आयोजित मंडलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के अंतर्गत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी ग्रामोद्योग आयोग, जिला उद्योग केंद्र, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि, पुराने एवं नवोदित उद्यमी, लीड बैंक के अधिकारी तथा खादी ग्रामोद्योग महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों से जुड़े उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अनुभवी उद्यमियों ने बताया कि बैंक ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी और औपचारिकताओं के कारण उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे वे हताश होकर अपने प्रयास बीच में ही छोड़ देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत बिना गारंटी ऋण दिए जाने के स्पष्ट निर्देश हैं। इकाई चयन समिति, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी कानपुर नगर करते हैं, द्वारा चयनित होने के बाद भी बैंकों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। कई मामलों में उद्यमियों द्वारा गारंटी प्रस्तुत करने के बावजूद ऋण स्वीकृत नहीं किया जाता, जबकि सरकार की मंशा इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार सृजन करना है। खादी ग्रामोद्योग का मूल उद्देश्य रोजगार उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
चेयरमैन, उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ सुरेश गुप्ता ने इकाइयों के समक्ष आ रही समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति केंद्र सरकार से खादी पर रिबेट की व्यवस्था पुनः लागू की जानी चाहिए, जिससे खादी उत्पाद अधिक लोकप्रिय बन सकें। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य उद्यमियों के बीच तकनीक का आदान-प्रदान तथा उत्पादों की जानकारी साझा करना भी है, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाई जा सके।
कोऑर्डिनेटर अभय त्रिपाठी ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग से संबंधित एक नई योजना शीघ्र लागू की जाएगी। इसके लिए एक वृहद सम्मेलन आयोजित कर मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उद्यमियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक शर्मा ने जानकारी दी कि बोर्ड द्वारा इस वर्ष 105 नई इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से 407 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को मुख्यालय भेजकर समाधान की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य प्रबंधक, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक, कानपुर राजेश कुमार गिरी ने कहा कि बैंक प्रत्येक पात्र उद्यमी को ऋण प्रदान करना चाहती है, किन्तु आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में कई आवेदन लंबित रह जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण होते हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर ऋण स्वीकृत कर दिया जाता है। खराब सिविल स्कोर वाले आवेदकों को नियमानुसार ऋण प्रदान नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन, उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ सुरेश गुप्ता ने की तथा संचालन के.के. पांडे ने किया। इस अवसर पर मनोज शुक्ला, मनोज पाठक, राजीव द्विवेदी, वरुण जौहरी, हरेंद्र निषाद, राजेश कुमार, विवेक त्रिवेदी, अनीता पाल, सीमा सागर, मोहम्मद नायाब, दीपु गुप्ता, सैफ अली, शालिनी गुप्ता, विपिन कुमार प्रजापति, मोहम्मद वैश, मनोज दीक्षित सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
18 फरवरी को मा० सदस्य एससी/एसटी आयोग करेंगे कानपुर का निरीक्षण व जनसुनवाई
मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 फरवरी को सीएसजेएम विश्वविद्यालय में
बार एसोसिएशन चुनाव में क्यूआर कोड और सीओपी कार्ड से पड़े वोट, एक घंटे देर से खुला मतदान
पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता हेतु सिखाए उन्नत खेती के गुर
मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :