पीएम विकसित भारत रोजगार योजना एवं कर्मचारी नामांकन अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा औरैया में मुख्य विकास अधिकारी एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी के साथ एक संयुक्त शिविर सत्र का आयोजन किया गया। यह शिविर “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” तथा “कर्मचारी नामांकन अभियान” के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II प्रतीश सिंह, तथा संतोष गुप्ता, प्रवर्तन अधिकारी ने जनपद के अधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया। बैठक में योजना के उद्देश्यों, पात्रता मानदंडों तथा इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि नियोक्ताओं को भी संगठित क्षेत्र में श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा देने में सहायता प्राप्त होगी। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने जनपद स्तर पर अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों एवं कर्मचारियों को योजना से जोड़ने हेतु समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।
|