होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई समस्याएं
 
नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई समस्याएं
Updated: 2/21/2026 11:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई समस्याएं 
-लेखपाल और अमीन पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश 
-88 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कुल 123 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम सभा भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत एवं लापरवाही के क्रम में लेखपाल सतीश सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। वहीं संग्रह अमीन अनिल कुमार को बिना अवकाश स्वीकृति अनुपस्थित रहने तथा अधिकारियों को भ्रामक एवं असत्य जानकारी देने के कारण विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
खतौनी संशोधन से जुड़े कई प्रकरणों का मौके पर समाधान कराया गया। ग्राम उमरी की कल्पना, ग्राम चिरला के रविशंकर, ग्राम करबिगवां साढ़ के सूरज पाल यादव तथा शाहपुर के रविंद्र मिश्रा के मामलों में राजस्व निरीक्षकों से आख्या प्राप्त कर नाम व अंश शुद्ध कर खतौनी में दर्ज कराया गया और प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। ग्राम नरौरा पोस्ट पाल्हेपुर की बसंती पत्नी स्व. मन्नीलाल द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि न मिलने संबंधी प्रार्थना पत्र पर बताया गया कि पत्रावली स्वीकृत कर प्रेषित की जा चुकी है और बजट आवंटन के उपरांत सहायता राशि उपलब्ध होगी। सरसौल निवासी सुदेवी के वृद्धावस्था पेंशन प्रकरण में आवेदन स्वीकार होने तथा शीघ्र डीबीटी के माध्यम से भुगतान की जानकारी दी गई। ग्राम अखरी निवासी सुशीला देवी के अंत्योदय राशन कार्ड के संबंध में तहसील स्तर पर ही ऑनलाइन आवेदन कराया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 16 लाभार्थियों तथा दैवीय आपदा मद के 4 लाभार्थियों को कुल 88 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर डीसीपी सत्यजीत गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दो दिवसीय मेले का हुआ समापन
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना एवं कर्मचारी नामांकन अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन
पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला की कार पर पथराव,दो आरोपी गिरफ्तार
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुपरवाइजर की 'बदजुबानी' पर बवाल, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार
गरीब बेटियों की शादी कराने वालों को हज का सवाब
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :