होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कानपुर मण्डल में मार्च के चौथे सप्ताह में आयोजित होगी पेंशन अदालत, 12 मार्च तक भेजें आवेदन
 
कानपुर मण्डल में मार्च के चौथे सप्ताह में आयोजित होगी पेंशन अदालत, 12 मार्च तक भेजें आवेदन
Updated: 2/25/2026 11:26:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कानपुर मण्डल में मार्च के चौथे सप्ताह में आयोजित होगी पेंशन अदालत, 12 मार्च तक भेजें आवेदन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।अपर निदेशक/संयोजक, पेंशन अदालत, कोषागार एवं पेंशन, कानपुर मण्डल, पवन कुमार ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त एवं मृत राजकीय सेवकों के सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 की कानपुर मण्डल की तृतीय (93वीं) पेंशन अदालत का आयोजन माह मार्च 2026 के चतुर्थ सप्ताह में प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि कानपुर मण्डल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के ऐसे सेवानिवृत्त राजकीय सेवक अथवा मृतक सेवकों के आश्रित, जिनकी पेंशन अथवा सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्याएं लंबित हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपना वाद पत्र तीन प्रतियों में पंजीकृत डाक के माध्यम से अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, कलेक्ट्रेट कम्पाउंड, कानपुर मण्डल, कानपुर के पते पर इस प्रकार प्रेषित करें कि वह दिनांक 12 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाए। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त वाद पत्रों पर पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।
यह भी अपेक्षित है कि आवेदक अपने वाद पत्र की एक प्रति अपने संबंधित कार्यालयाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष, जहां वह अंतिम तैनाती के समय कार्यरत थे, को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। पेंशन अदालत में ऐसे प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा, जो किसी न्यायालय अथवा शासन स्तर पर पहले से निर्णीत हो चुके हों, विचाराधीन हों अथवा नीतिगत प्रकृति के हों। केवल राजकीय कार्मिकों से संबंधित प्रकरण ही स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन पत्र में आवेदक का नाम व पदनाम, पिता या पति का नाम, सेवानिवृत्ति से संबंधित कार्यालय का विवरण, विभागाध्यक्ष का नाम, जन्म तिथि, सेवा में प्रवेश की तिथि, सेवानिवृत्ति या मृत्यु की तिथि, कार्यालयाध्यक्ष को पेंशन स्वीकृति या पुनरीक्षण हेतु प्रार्थना पत्र दिए जाने की तिथि (साक्ष्य सहित), कार्यालयाध्यक्ष द्वारा प्रकरण अग्रेषित किए जाने की तिथि, पेंशन स्वीकर्ता अधिकारी द्वारा उठाई गई आपत्तियों का विवरण, उनके प्रत्युत्तर का विवरण, अपेक्षित राहत का स्पष्ट उल्लेख, पत्र व्यवहार का पूर्ण पता (पिन कोड सहित) तथा संबंधित कोषागार का नाम अंकित करना अनिवार्य होगा।
साथ ही आवेदक को यह घोषणा भी करनी होगी कि उसका प्रकरण नीतिगत नहीं है तथा किसी न्यायालय में विचाराधीन नहीं है। यदि कोई मामला न्यायालय में लंबित है, तो शपथ पत्र के साथ यह उल्लेख करना होगा कि वह न्यायालय के बाहर समझौता करने एवं अपना वाद वापस लेने के लिए सहमत है। आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर एवं दिनांक अंकित करना अनिवार्य होगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
26 फरवरी को होगा बिठूर महोत्सव का भव्य शुभारंभ
चकबन्दी ग्राम चौपाल कार्यक्रम की संशोधित तिथियां जारी
धार्मिक संस्थाओं से एन्यूटी भुगतान हेतु आवेदन आमंत्रित
पीएसआईटी में तोड़फोड़-बवाल के बाद पुुलिस के लाठीचार्ज से भगदड़, दर्जनों छात्र-छात्रायेें घायल
पान मसाला सिगरेट की बिक्री पर एमआरपी प्रिंट रेट से ज्यादा दाम वसूल रहे थोक व फुटकर विक्रेता
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :