यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में सपा युवजन सभा ने सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर फ़िल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के शीर्षक के विरोध में समाजवादी युवजन सभा नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम डीएम कार्यालय में एसीएम यादवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपा। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की जातिसूचक फिल्में समाज मे बिखराव का काम करती हैं। इस फ़िल्म का रिलीज होना भाजपा की यही मंशा दर्शाता है। मुख्य रूप से अमित मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, हर्ष मिश्रा, आशीष तिवारी, दिव्यांश शर्मा, विनोद यादव, केशव यादव,आलेख सिंह, गौतम निगम, रवि वर्मा, हिमांशु आदि रहे।
|