पुलिस ने दबोचा शातिर नटवर लाल को किया गिरफ्तार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में एक और नटवर लाल दबोचा गया.शातिर ठग ने की करोड़ों की ठगी.पकड़ा गया ठग मोती विहार, काकादेव निवासी सुशील धवन है.अभियुक्त सुशील धवन ने चौधरी फाइनेंस कंपनी के नाम से फर्म खोल रखी थी.जिनमें अलग अलग डाटा कैपिटल कंपनी व मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल कंपनी के नाम म्यूचुवल बॉन्ड जारी करता था.
और संगठित गिरोह बनाकर अधिक लाभ का लालच देकर लोगों को ठग लेता था.मंगलवार को व्यापारी नेता कपिल सब्बरवाल के साथ कई पीड़ित डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव से मिले.फिर एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में अभियुक्त सुशील धवन को जे के मंदिर के पास शिवानी क्लिनिक से किया गया गिरफ्तार.अभियुक्त सुशील धवन बीमारी के इलाज के बहाने अस्पताल में छिपा हुआ था.अभियुक्त सुशील धवन के विरुद्ध आधा दर्जन मुकदमें दर्ज़.अभियुक्त सुशील धवन को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.अति.निरीक्षक अरुण कुमार व व.उप निरीक्षक ज्ञानेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राघवेंद्र कुमार,प्रतीक वर्मा,विवेक कुमार गुप्ता व कांस्टेबल अरविंद कुमार ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है |