चंद्रशेखर कृषक समिति की बैठक 7 मार्च को
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के प्रसार निदेशालय सभागार में चंद्रशेखर कृषक समिति की पांच मार्च को होने वाली मासिक बैठक अब सात मार्च को होगी। कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह एवं जगदीश सिंह ने संयुक्त रूप से मबताया कि होली त्यौहार के दृष्टिगत समिति की बैठक 5 मार्च के बजाय अब 7 मार्च को होगी। निदेशक प्रसार डॉ. वी के त्रिपाठी ने बताया कि इसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को नवीनतम खेती-बाड़ी एवं पशुपालन की जानकारियां देते हैं। प्रदेश के कई जनपदों से प्रगतिशील किसान प्रतिभाग करेंगे।
|