हाफिज़ फ़ैसल जाफ़री ने क़ुरआन पाक का पहला दौर किया मुकम्मल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बेबिस कम्पाउन्ड बासमंडी स्थित अल अमीर हाउस मे तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के सदर व सुन्नी जमीयत उलेमा के नायब सदर मुहाफिज़-ए-नामूसे रिसालत हाफिज़ व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री ने तरावीह मे क़ुरआन पाक का पहला दौर मुकम्मल किया इस मौक़े पर जशने तक्मीले क़ुरआन का जलसा हुआ जिसकी सदारत छोटी सराएं मस्जिद के पेश इमाम क़ारी सफदर रज़ा नूरी ने की कंघी मोहाल मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद आरिफ बरकाती ने खिताब फरमाते हुए कहा कि रमज़ानुल मुबारक का महीना बड़ा ही रहमतो व बरकतो वाला महीना है इस मुबारक महीने मे नफिल का सवाब फर्ज़ के बराबर और फर्ज़ का सवाब सत्तर गुना कर दिया जाता है बहुत से ऐसे भी लोग है जो इस मुबारक महीने का एहतिराम नही कर पाते रोज़ेदारो के सामने खुलेआम खाते पीते है उन लोगो को चाहिए कि तौबा करके इस मुबारक महीने मे ज्यादा से ज्यादा इबादत करे नमाज़ पढ़े कुरआन पाक की तिलावत करे और अपनी नेकियो मे इज़ाफा करे हाफिज़ आमिर अज़हरी, हाफिज़ अमान,शोएब वारसी, शब्बीर कानपुरी,हसनैन अली, मोहम्मद आसिफ ने बारगाहे रिसालत में नात व मनक़बद पेश की जलसा सलातो सलाम व दुआ के साथ खत्म हुआ जलसे के बाद शीरनी तक़सीम हुई कन्वीनर दानिश अहमद ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया इस मौक़े पर निसार अहमद,चांद मदारी, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद फैज़ी, नूर याक़ूत, हयात ज़फ़र हाशमी, जावेद मोहम्मद खान, अदनान, वहीद भाई, ज़मीर खां, रिज़वान हुसैन, सैयद अफज़ल अली, मोहम्मद हारून, तारिक़ अरबा, मोहम्मद मोईन जाफरी आदि लोग मौजूद थे!
|