किसान मेले में किया गया कृषि नवाचारों का प्रदर्शन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के कुलपति के= विजयेंद्र पांडियन के निर्देश एवं निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला में प्रसार निदेशालय द्वारा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में आयोजित तीन दिवसीय (26 से 28 फरवरी 2026 तक) किसान मेले में विश्वविद्यालय की नवोन्मेषी कृषि तकनीकियों को प्रदर्शित किया गया। निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने बताया कि स्टॉल पर विभिन्न फलों एवं श्रीअन्न के प्रसंस्कृत उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों के प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मूल्य संवर्धन, अत्याधुनिक तकनीकी, सीधे विपणन के माध्यम से कृषकों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मेला भ्रमण के दौरान प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की गई। इस अवसर पर डॉक्टर जगदीश किशोर,डॉक्टर संजय कुमार,डॉक्टर सुशील कुमार तथा बांदा कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉक्टर एनके बाजपेई, दलहन दलहन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉक्टर जी पी दीक्षित सहित अन्य अधिकारी और वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
|