होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पनकी स्थित नारायणा विद्यापीठ परिसर में कल लगेगा वृहद रोजगार मेला
 
पनकी स्थित नारायणा विद्यापीठ परिसर में कल लगेगा वृहद रोजगार मेला
Updated: 2/27/2026 12:17:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पनकी स्थित नारायणा विद्यापीठ परिसर में कल लगेगा वृहद रोजगार मेला 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सहायक निदेशक (सेवायोजन) कानपुर मंडल, कानपुर उज्ज्वल कुमार सिंह ने अवगत कराया कि "उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन" के अंतर्गत हर हाथ को काम, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, पनकी, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026 को नारायणा विद्यापीठ कैम्पस, गंगागंज, पनकी, कानपुर में प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद, कानपुर नगर रमेश अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी, कानपुर नगर (आईएएस) जितेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे।इस रोजगार मेले में कानपुर नगर सहित अन्य शहरों की अनेक प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रमुख प्रतिभागी संस्थानों में रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर, अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ, आइरिस लाइफ साइंस लिमिटेड वाराणसी, वेदांता हॉस्पिटल लखनऊ, रैंडस्टैड इंडिया प्रा.लि., जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स लि., सन फार्मा इंडस्ट्रीज लि., नाटको फार्मा लि., अजंता फार्मा लि., शिवम इंटरप्राइजेज (अशोक लेलैंड), हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा.लि., इंटीग्रेटेड पर्सनल सर्विसेज लि., स्टार ग्रुप ऑफ मैनपावर सर्विस, पंकज इंटरप्राइजेज, एएस वर्ल्ड ग्रुप, एडुवांटेज प्रा.लि. (वर्धमान टेक्सटाइल), द इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लि., श्रीराम ग्रुप आदि शामिल हैं।
इन संस्थानों द्वारा लगभग 1500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें ट्रेनी इंजीनियर, सॉफ्टवेयर/वेबसाइट डेवलपर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, नर्सिंग ऑफिसर, मैनेजर, एटीएम ऑफिसर, प्रोडक्शन ट्रेनी, लोन एडवाइजर, मर्चेंट बीडीई, सुपरवाइजर (कॉलिंग), प्रमोटर कम टीम लीडर, इनबाउंड वॉइस प्रोसेस कस्टमर सपोर्ट, ट्रेनी हेल्पर (टेक्सटाइल) आदि पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹25,000 तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा तथा नियुक्ति कानपुर नगर, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद एवं हिमाचल प्रदेश (सोलन) आदि स्थानों पर की जाएगी।रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, बी.फार्मा/डी.फार्मा, बीटेक, बीसीए एवं एमसीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं, बशर्ते वे सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत हों।इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल “रोजगार संगम” (rojgaarsangam.up.gov.in) पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा निर्धारित तिथि को साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कर्ण की मार्मिक गाथा और कवियों के ठहाकों से गूंजा बिठूर महोत्सव
होली व रमजान के दृष्टिगत विशेष अभियान में 09 नमूने संग्रहित, लगभग ₹5.14 लाख मूल्य की खाद्य सामग्री सीज
15 ज़िलों में निधि आपके निकट 2.0 का हुआ सफल आयोजन
गैस फिलिंग में लीकेज पर अलार्म बजाकर किया सावधान
पुलिस ने दबोचा शातिर नटवर लाल को किया गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :