होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पीएम विकसित भारत रोजगार योजना पर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
 
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना पर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
Updated: 2/27/2026 12:23:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना पर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कपिल सिंह (आईएएस) द्वारा की गई। 
बैठक में श्रम विभाग, उद्योग विभाग, एमएसएमई, नगर निकाय, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही उद्योग जगत के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के अधिकारियों ने सहभागिता की, जिसमें क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II प्रतीश सिंह तथा प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) वंदना पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों एवं औद्योगिक संगठनों को योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जो प्रतिष्ठान कर्मचारी भविष्य निधि  के दायरे में आते हैं, वे अनिवार्य रूप से पीएफ अंशदान (चालान) जमा करें तथा निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही जो संस्थान नियमित रूप से पीएफ अंशदान कर रहे हैं, उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में यह जानकारी दी गई कि योजना के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को कुल 15,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 7,500 रुपये शीघ्र जारी किए जाने प्रस्तावित हैं। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों का बैंक खाता आधार से लिंक होना तथा फेस ऑथेंटिकेशन आधारित डिजिटल सत्यापन पूर्ण होना आवश्यक है।
ईपीएफओ अधिकारियों द्वारा उद्योग प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक कर्मचारियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा उन्हें योजना के लाभ एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दें, ताकि समयबद्ध रूप से लाभ प्रदान किया जा सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी  विधान जायसवाल (आईएएस) भी उपस्थिति रही।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कर्ण की मार्मिक गाथा और कवियों के ठहाकों से गूंजा बिठूर महोत्सव
होली व रमजान के दृष्टिगत विशेष अभियान में 09 नमूने संग्रहित, लगभग ₹5.14 लाख मूल्य की खाद्य सामग्री सीज
15 ज़िलों में निधि आपके निकट 2.0 का हुआ सफल आयोजन
गैस फिलिंग में लीकेज पर अलार्म बजाकर किया सावधान
पुलिस ने दबोचा शातिर नटवर लाल को किया गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :