तीन दिवसीय किसान मेला में लगाएं गए स्टाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने बताया कि प्रसार निदेशालय द्वारा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले में लगाए गए स्टॉल में कृषि की नवोन्मेषी तकनीकियों को प्रदर्शित किया गया। डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि सीएसए के स्टॉल को शानदार प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।यह स्टॉल उन्नत कृषि तकनीकियों और सरकारी योजनाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति के.विजयेंद्र पांडियन ने समस्त टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डॉ जगदीश किशोर, डॉक्टर संजय कुमार एवं डॉक्टर सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे
|