निदेशक प्रसार ने किया कृषि विज्ञान केंद्रों का निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान विज्ञान केन्द्र मैनपुरी , इटावा एवं औरैया का भ्रमण कर केंद्रों पर समस्त संचालित गतिविधियों का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों को प्रभावी तकनीकी परक सुधार हेतु निर्देशित किया। निदेशक प्रसार डॉक्टर वी के त्रिपाठी ने मैनपुरी में भ्रमण के दौरान सर्व प्रथम तकनीकी पार्क में पौधारोपण किया गया तथा तकनीकी रूप से क्रॉप कैफेटेरिया सुजज्जित करने के निर्देश दिए । बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत लगाई गई सरसों की बीज फसल का निरीक्षण कर उसकी कटाई शीघ्र कराकर बीज भंडारित करने हेतु निर्देशित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र इटावा के भ्रमण में तकनीकी पार्क का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए तथा प्रक्षेत्र जाकर गेहूं ,सरसों के बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत बोई गई गेहूं की फसल का निरीक्षण कर क्रॉप कटिंग कराई गई। तथा विभिन्न योजनाओं में कराए गए कार्यों को देखा गया। कृषि विज्ञान केन्द्र औरैया में सर्व प्रथम निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में गति लाने हेतु निर्देश दिए तथा समस्त वैज्ञानिक एवं स्टाफ को केन्द्र पर रहकर कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए।बीज उत्पादन बीज फसल की क्रॉप कटिंग कराया गया तथा बीज फसल की कटाई शीघ्र कराकर भंडारित कर लिया जाए । निदेशक प्रसार डाoवी के त्रिपाठी , वैज्ञानिक एवं के वी के के प्रभारी ,वैज्ञानिक ,स्टाफ के साथ केन्द्र पर ,प्रक्षेत्र में भ्रमण कर निर्देश दिए कि सभी इकाइयों को तकनीकी रूप से सुव्यवस्थित कर ऐसे तकनीकी प्रदर्शित किया जाए कि जनपद के कृषकों को जानकारी मिल सके गांवों में वैज्ञानिक भ्रमण करे आयोजित होने वाले प्रशिक्षण,प्रदर्शन में उपयुक्त कृषकों को चयनित किया जाए। औरैया के केंद्र के भवन का निर्माण शीघ्र हो निर्देश दिए कि कृषकों को प्रशिक्षण दिया जाए और कृषकों एवं वैज्ञानिकों का संवाद नियमित रह सके । इस अवसर पर डॉ वी के कनौजिया,डॉक्टर जितेंद्र सिंह सहित अन्य वैज्ञानिक की उपस्थित रहे।
|