विशेष टीचर ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के ब्लॉक अमरिया क्षेत्र के बड़ापुरा में श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्थान की तीनों शाखों (इंटर कॉलेज, प्लैटिनम स्कूल और मोंटेसरी स्कूल)के शिक्षकों के शैक्षिक एवं व्यवसायिक विकास हेतु एक विशेष टीचर ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार मनप्रीत सिंह संधू द्वारा किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महोदय ने समस्त शिक्षकों और शिक्षिकाओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास ,कक्षा प्रबंधन, प्रभावी अध्यापन तकनीकी तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य का निर्माण करता है, इसलिए शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करते रहना चाहिए ।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को नई शिक्षा नीति ,स्मार्ट शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के साथ सकारात्मक व्यवहार तथा शिक्षण कार्य को रुचि कर बनाने के विभिन्न उपायों से अवगत कराया गया।सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया ।विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को भविष्य में आगे भी जारी रखने को कहा, जिससे शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हो सके।