होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय
 
गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय
Updated: 5/22/2026 9:49:00 AM By Reporter- praduman panday

गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय
*जल्दी ही उद्घाटित होगा गो एल एक्स वेबसाईट
*हिन्दू कभी भी गौमाता को कसाइयों के हाथ नहीं सौंपता फैलाया जा रहा है झूठ*
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी/सुल्तानपुर,  परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने आज अपने एक वक्तव्य के माध्यम से कहा कि गौमाता को कटने से बचाने हेतु पूरे देश में हम गाय खरीदेंगे।जिसके लिए ओएलएक्स के तर्ज पर गोएलएक्स वेबसाइट का निर्माण कर उसकी घोषणा करेंगे और जिसके माध्यम से पूरे देश में गाय को बेचने के ईक्षुक हिंदूओ से सम्पर्क कर गाय को खरीदा जाएगा।शंकराचार्य जी ने कहा कि हिंदू कभी भी किसी भी परिस्थिति में गौमाता को कसाइयों को नही सौंपता इस बाबत झूठा नेरेटिव गढ़ा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश में इस भीषण गर्मी में भी गौमाता के प्राणों की रक्षा एवं उनको राज्यमाता घोषित कराने हेतु 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा निकाल रहे पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने आज एक चलचित्र जारी करते हुए कहा कि टीवी में एक डिबेट में दिखाया गया कि एक मौलाना कह रहे कि ईद में मुस्लिम गाय को न काटे जिसका हम स्वागत करते हैं लेकिन वही मौलाना फिर कहते है कि अगर मुसलमान गाय नही खरीदेगा तो मुसलमान फायदे में रहेगा और हिन्दू घाटे में रहेगा।क्योंकि मुसलमान एक एक गाय लाख लाख रुपए का खरीद कर उसको काट कर खाता था अब जब मुसलमान गाय खरीदेगा ही नही तो हिंदुओं को बड़ा घटा होगा।और मौलाना के इस नेरेटिव को पुष्ट करने हेतु की कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों पर इससे संबंधित कई दृश्य दिखाए जाने लगे जिसमें कोई हिंदू अपनी गाय को मुसलमानों के कुर्बानी के बाजार में बेचना चाह रहा है लेकिन मुसलमान यह कह रहा है कि हम गाय नही खरीदेंगे तुम अपनी गाय को अपने घर ले जाओ और पूजो।और ऐसा कई दृश्य दिखाया गया कि बहुत सारे हिंदू अपने गाय को बेचना चाह रहे हैं लेकिन मुसलमान उसे उसे नही खरीद रहा है जिससे हिन्दू बहुत परेशान हैं।कुछ प्रतिष्ठित चैनलों में शीर्षक चलाया जा रहा है कि मुसलमानों ने गाय खरीदना छोड़ा संकट में आए हिंदू व्यापारी,पश्चिम बंगाल में पशु कुर्बानी को लेकर लागू नए नियमों से मवेशी कारोबार में विवाद गहरा गया है।वहीं एक महिला को कहते दिखाया गया कि मुसलमानों के गाय न खरीदने से हिंदू व्यापारियों की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई है।शंकराचार्य जी ने कहा कि कोई भी हिन्दू कभी भी किसी भी किसी कसाई को गाय नही बेचता है।अगर हिंदू को यह मालूम हो जाए कि यह गाय काटी जाएगी तो वह किसी भी कीमत पर गाय को नही बेचेगा।हमको जानकारी है हिंदू पूर्व से गाय का व्यापार करते हैं लेकिन वो गाय को तभी बेचते है जब वो समझते है कि गाय को खरीदने वाला गाय की सेवा एवं रखरखाव करेगा।यह कहना कि हिंदू गाय को कटने हेतु बेचता है सरासर गलत है।अगर कहीं कोई ऐसा करता भी है तो वो हिंदू नही है सिर्फ हिंदू नाम रखने से कोई हिंदू नही हो जाता अगर उसके अंदर हिन्दू लक्षण नही है।और यह भी जानकारी मिली है कि बहुत से लोग हिंदुओं जैसा नाम रखकर गाय का व्यापार कर रहे हैं ताकि जब वो पकड़े जाएं तो हिंदू बदनाम हो।इसलिए यह फैलना की मुसलमानों के गाय न खरीदने से हिंदू संकट में हैं सरासर गलत है।और अगर मुसलमान गाय खाना छोड़ दे तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।अगर मुसलमान गाय खाना छोड़ दे तो हम खूब प्रशंसा करेंगे।हिंदुओं को मुसलमानों के प्रति जो घृणा है उसका मूल कारण है उसके द्वारा गाय को खाया जाना है।अगर मुसलमान गाय खाना छोड़ दें तो हिंदू मुस्लिम का आपसी वैमनस्य काफी हद तक कम हो जाएगा।बहुत से मुसलमानों ने हमसे सम्पर्क करके कहा है कि आपका गौमाता के रक्षा हेतु चलाया जा रहा अभियान बहुत अच्छा है हमलोग इसका समर्थन करते हैं हमारे धर्म में गाय को खाना अनिवार्य नही है और हमलोग मांग करते है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करके सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।और फैलाए जा रहे इस नेरेटीव की मुसलमान अगर गाय नही खाएगा तो हिंदुओं को बहुत घाटा होगा सरासर गलत है हिंदू गाय के व्यापार में शामिल नही है अगर कोई है भी तो वो नाराधम है।
पूज्य शंकराचार्य जी ने कहा कि अगर कोई हिंदू अगर गाय को बेचना भी चाहता है तो उसके लिए हम एक योजना शुरू कर रहे हैं जिसके अंतर्गत हम उस हिंदू से गाय को खरीदेंगे।इसके लिए हम ओएलएक्स के तर्ज पर गोएलएक्स साइट का निर्माण करेंगे।जिसके माध्यम से गाय को बेचने की ईक्षा रखने वाला हिंदू हमसे सम्पर्क करेगा और उस गाय को हम खरीद लेंगे।इस योजना में हम अकेले नही है गौरक्षा का पुण्य अर्जित करने का भाव रखने वाले बहुत से हिंदू हमारे साथ हैं और उनके ही आग्रह पर हम यह योजना शुरू कर रहे हैं।
उक्त जानकारी देते हुए परमधर्माधिश शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि अतिशीघ्र शंकराचार्य जी महाराज गोएलएक्स साइट का शुभारंभ करेंगे और इसके संदर्भ में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय
व्यापारी वर्ग करेगा पीड़ित परिवार की मदद
प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर सोने के कारीगरों की बढ़ी चिंता
गांधी सभागार,पीलीभीत में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत निर्माण कार्यों की कार्ययोजना गठन के सम्बन्ध में हुई बैठक
UPMASICON 2026 के प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यक्रमों का सफल आयोजन, AI एवं शोध पर केंद्रित कार्यशालाओं ने बढ़ाया अकादमिक उत्साह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :