गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय
*जल्दी ही उद्घाटित होगा गो एल एक्स वेबसाईट
*हिन्दू कभी भी गौमाता को कसाइयों के हाथ नहीं सौंपता फैलाया जा रहा है झूठ*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी/सुल्तानपुर, परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने आज अपने एक वक्तव्य के माध्यम से कहा कि गौमाता को कटने से बचाने हेतु पूरे देश में हम गाय खरीदेंगे।जिसके लिए ओएलएक्स के तर्ज पर गोएलएक्स वेबसाइट का निर्माण कर उसकी घोषणा करेंगे और जिसके माध्यम से पूरे देश में गाय को बेचने के ईक्षुक हिंदूओ से सम्पर्क कर गाय को खरीदा जाएगा।शंकराचार्य जी ने कहा कि हिंदू कभी भी किसी भी परिस्थिति में गौमाता को कसाइयों को नही सौंपता इस बाबत झूठा नेरेटिव गढ़ा जा रहा है।